★ 0 🔍

अनेक शब्दों के लिए एक शब्द · Anek Shabdon ke Liye Ek Shabd

‘जो कभी न मरे’ = अमर — लंबी बात को एक शब्द में कहो।

अनेक शब्दों के लिए एक शब्द games

अनेक शब्दों के लिए एक शब्द किसे कहते हैं?

जब कई शब्दों वाली बात को एक ही शब्द में कह दिया जाए, तो उसे अनेक शब्दों के लिए एक शब्द (वाक्यांश के लिए एक शब्द) कहते हैं। इससे भाषा छोटी और सुंदर बनती है: ‘जो कभी न मरे’ = अमर।

क्र.अनेक शब्द (वाक्यांश)एक शब्द
1.जो ईश्वर में विश्वास रखता होआस्तिक
2.जो ईश्वर में विश्वास न रखता होनास्तिक
3.जिसका कोई आकार न होनिराकार
4.जो कभी न मरेअमर
5.जो दिखाई न देअदृश्य
6.जिसकी कोई सीमा न होअसीम
7.जो दूसरों के अधीन होपराधीन
8.जो अपने सहारे जीता होस्वावलंबी
9.जो सब कुछ जानता होसर्वज्ञ
10.जो पढ़ना-लिखना न जानता होनिरक्षर
11.जिसके माता-पिता न होंअनाथ
12.जो कम बोलता होमितभाषी
13.जो मीठा बोलता होमधुरभाषी
14.जो दूसरों की भलाई करेपरोपकारी
15.जो किए गए उपकार को न मानेकृतघ्न
16.जो किए गए उपकार को मानेकृतज्ञ
17.जो सदा सच बोलेसत्यवादी
18.जिसका जन्म पहले हुआ होअग्रज
19.जिसका जन्म बाद में हुआ होअनुज
20.जो प्रतिदिन होता होदैनिक
21.जो सप्ताह में एक बार होसाप्ताहिक
22.जो महीने में एक बार होमासिक
23.जो वर्ष में एक बार होवार्षिक
24.जो आकाश में उड़ता होनभचर
25.जो जल में रहता होजलचर
26.जो धरती पर चलता होथलचर
27.जो रात में घूमता होनिशाचर
28.जिसका कोई शत्रु न होअजातशत्रु
29.जो पहले कभी न हुआ होअभूतपूर्व
30.जिसकी गिनती न हो सकेअगणित
31.जो दूर की बात सोचेदूरदर्शी
32.जो किसी का पक्ष न लेनिष्पक्ष
33.जो देखने योग्य होदर्शनीय
34.जो पूजा के योग्य होपूजनीय
35.जो पढ़ने योग्य होपठनीय
36.जो खाने योग्य होखाद्य
37.जो पीने योग्य होपेय
38.जो बहुत बोलता होवाचाल
39.जिसमें दया न होनिर्दय
40.जिसे क्षमा न किया जा सकेअक्षम्य
41.जो कभी बूढ़ा न होअजर
42.जिसकी कोई उपमा न होअनुपम
43.जो किसी से न डरेनिडर
44.जो कविता लिखता होकवि
45.जो चित्र बनाता होचित्रकार
46.जो मूर्ति बनाता होमूर्तिकार
47.जो भाषण देता होवक्ता
48.जो सुनता होश्रोता
49.जो देखता होदर्शक
50.जो यात्रा करता होयात्री

और भी: अनेकार्थी शब्द · विलोम शब्द · पर्यायवाची शब्द · One word substitution (English)

हिंदी शिक्षकों से जाँच कराई जा रही है — गलती दिखे तो “Send feedback” से बताइए।

Print

A one-page chart to stick on the wall, and a worksheet to practise.