छुट्टी के लिए प्रार्थना पत्र (Leave application in Hindi)
कारण चुनें, नाम-कक्षा-तारीख भरें — प्रार्थना पत्र सही प्रारूप में अपने आप लिख जाएगा। फिर प्रिंट करें, कॉपी करें या WhatsApp पर भेजें।
नीचे आपका पत्र अपने आप बन रहा है। आप जो लिखते हैं वह आपके फ़ोन/कंप्यूटर पर ही रहता है।
नमूना: बीमारी के कारण छुट्टी के लिए प्रार्थना पत्र
सेवा में,
प्रधानाचार्य महोदय,
राजकीय उच्च विद्यालय,
करसोग।
दिनांक: 20-10-2026
विषय: बीमारी के कारण अवकाश हेतु प्रार्थना पत्र।
महोदय,
सविनय निवेदन है कि मैं आपके विद्यालय की कक्षा 6 का छात्र हूँ। कल रात से मुझे तेज़ बुखार है। डॉक्टर ने मुझे कुछ दिन आराम करने की सलाह दी है। अतः मैं दिनांक 20-10-2026 से 22-10-2026 तक विद्यालय आने में असमर्थ हूँ।
कृपया मुझे 3 दिन का अवकाश प्रदान करने की कृपा करें।
सधन्यवाद।
आपका आज्ञाकारी शिष्य,
रोहन
कक्षा: 6 अ
अनुक्रमांक: 14
प्रार्थना पत्र लिखने का सही क्रम
- सेवा में — किसे लिख रहे हैं (प्रधानाचार्य, विद्यालय का नाम, स्थान)
- दिनांक
- विषय — एक पंक्ति में
- संबोधन — महोदय / महोदया
- मुख्य भाग — “सविनय निवेदन है कि…”, कारण, कितने दिन
- सधन्यवाद
- अंत — आपका आज्ञाकारी शिष्य / आपकी आज्ञाकारी शिष्या, नाम, कक्षा, अनुक्रमांक
English version: Leave application for school
और प्रार्थना पत्र: फीस माफ़ी के लिए प्रार्थना पत्र · स्थानांतरण प्रमाण पत्र (TC) के लिए प्रार्थना पत्र · चरित्र प्रमाण पत्र के लिए प्रार्थना पत्र · देर से आने के लिए क्षमा पत्र · जुर्माना माफ़ी के लिए प्रार्थना पत्र · छात्रवृत्ति के लिए प्रार्थना पत्र · खेल सामग्री मँगवाने के लिए प्रार्थना पत्र · सेक्शन बदलने के लिए प्रार्थना पत्र · बोनाफाइड सर्टिफिकेट के लिए प्रार्थना पत्र
