★ 0 🔍

जलवायु · भारत की जलवायु और ऋतुएँ

लू, आम्र वर्षा या मानसून — कौन-सी ऋतु? पहचानो और सीखो।

जलवायु — खेल

मौसम और जलवायु

मौसम — किसी स्थान पर थोड़े समय की वायुमंडलीय दशा (तापमान, वर्षा, हवा)। जलवायु — लंबे समय (30 वर्ष से अधिक) के मौसम का औसत। भारत की जलवायु मानसूनी है।

जलवायु को प्रभावित करने वाले कारक

अक्षांश, ऊँचाई, वायुदाब और पवनें, समुद्र से दूरी, महासागरीय धाराएँ, उच्चावच (पहाड़)। हिमालय उत्तर की ठंडी हवाओं को रोकता है।

भारत की चार ऋतुएँ

शीत ऋतु (दिसंबर–फ़रवरी)ठंड, कोहरा; पश्चिमी विक्षोभ से उत्तर में वर्षा; तमिलनाडु तट पर वर्षा
ग्रीष्म ऋतु (मार्च–मई)लू; आम्र वर्षा (केरल-कर्नाटक); काल बैसाखी (बंगाल)
वर्षा ऋतु (जून–सितंबर)दक्षिण-पश्चिम मानसून; मासिनराम में सबसे अधिक वर्षा
लौटते मानसून की ऋतु (अक्टूबर–नवंबर)साफ़ आसमान, ‘अक्टूबर की गर्मी’; बंगाल की खाड़ी में चक्रवात

और: Cyclone and monsoon · वायुमंडल की परतें

हिंदी शब्दावली NCERT की हिंदी पुस्तकों के अनुसार। कोई गलती दिखे तो “Send feedback” से बताइए।

प्रिंट करें

दीवार पर लगाने के लिए एक पेज का चार्ट और अभ्यास के लिए वर्कशीट।

जलवायु · भारत की जलवायु और ऋतुएँ — printable preview
जलवायु — preview