★ 0 🔍

आवर्त सारणी · तत्व, प्रतीक, समूह, आवर्त

H, He, Li… पहले 20 तत्व और उनके प्रतीक — खेलकर याद करो।

आवर्त सारणी — खेल

आवर्त सारणी क्या है?

सभी ज्ञात तत्वों को उनके गुणों के आधार पर एक सारणी में व्यवस्थित किया गया है — इसे आवर्त सारणी कहते हैं। आधुनिक आवर्त नियम: तत्वों के गुण उनके परमाणु क्रमांक के आवर्ती फलन होते हैं। इसमें 18 समूह (खड़े स्तंभ) और 7 आवर्त (आड़ी पंक्तियाँ) हैं।

पहले 20 तत्व — परमाणु क्रमांक, प्रतीक, नाम

क्रमांकप्रतीकनाम
1Hहाइड्रोजन
2Heहीलियम
3Liलीथियम
4Beबेरिलियम
5Bबोरॉन
6Cकार्बन
7Nनाइट्रोजन
8Oऑक्सीजन
9Fफ्लोरीन
10Neनियॉन
11Naसोडियम
12Mgमैग्नीशियम
13Alऐलुमिनियम
14Siसिलिकॉन
15Pफॉस्फोरस
16Sसल्फ़र (गंधक)
17Clक्लोरीन
18Arआर्गन
19Kपोटैशियम
20Caकैल्सियम

याद रखने की ट्रिक: H He Li Be B C N O F Ne Na Mg Al Si P S Cl Ar K Ca — पाँच-पाँच के समूह में बोलकर याद करें।

पूरी रंगीन सारणी (118 तत्व, हिंदी नाम सहित): Periodic table · इलेक्ट्रॉनिक विन्यास

हिंदी शब्दावली NCERT की हिंदी पुस्तकों के अनुसार। कोई गलती दिखे तो “Send feedback” से बताइए।

प्रिंट करें

दीवार पर लगाने के लिए एक पेज का चार्ट और अभ्यास के लिए वर्कशीट।

आवर्त सारणी · तत्व, प्रतीक, समूह, आवर्त — printable preview
आवर्त सारणी — preview